Bharat Express DD Free Dish

Car Sales

दिसंबर 2024 में उद्योग के प्रदर्शन को बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी का समर्थन मिला, जिसने एक साल पहले की तुलना में 24% की वृद्धि के साथ 1,30,117 यूनिट की थोक बिक्री की.

उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और एंड यूजर सेगमेंट में वृद्धि को लेकर सरकार के फोकस पर नजर बनी रहेगी, क्योंकि यह कमर्शियल वाहन उद्योग के लिए अच्छा रहेगा.

अक्टूबर 2024 के 5,570 यूनिट्स की तुलना में नवंबर में 62% ज्यादा गाड़ियां बेची गईं. निर्यात में भी जबरदस्त उछाल आया. नवंबर 2023 में 2,081 गाड़ियां निर्यात हुई थीं, जबकि नवंबर 2024 में यह संख्या 6,698 हो गई, जो 222% की बढ़त है.

SUV सेगमेंट की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने नवंबर 2024 में 25,586 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 17,818 यूनिट्स से 44 प्रतिशत अधिक है.