झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में झुलस गए हैं. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया.







