दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण के मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने अहम टिप्पणी की है. जस्टिस बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली में कम से कम केवल बीएस-VI मानक वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम यही चाहते है कि दिल्ली में कम से कम केवल बीएस VI वाहन होने चाहिए, अगर पूरे एनसीआर में ऐसा संभव नहीं है तो भी.
सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या और जस्टिस वी. मोहना की पीठ मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर सुनवाई कर रही है. मामले की सुनवाई के दौरान वकील राकेश खन्ना ने 15 साल से पुराने वोल्वे वाहन के मालिक की ओर से दलील दी कि पहले सुप्रीम कोर्ट ने बीएस VI वाहनों को दंडात्मक कार्रवाई से छूट दी थी, इसके बावजूद उनके मुवक्किल की ईंधन नही दिया जा रहा है.
जस्टिस बागची ने यह भी कहा कि इस सर्दी में हम खुशकिस्मत है. फिलहाल लोगों के फेफड़े सुरक्षित है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि इसमें प्रकृति का भी योगदान है. सीजेआई सूर्यकांत ने पड़ोसी राज्यों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि पड़ोसी राज्य प्रदूषण से निपटने के प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने के बजाए निष्क्रिय भूमिका क्यों निभा रहे हैं.
दिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए सभी पड़ोसी राज्यों को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. सीजेआई ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करे. वकील ने कहा कि कनर्शियल वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 30 फीसदी की कमी आई है. सीजेआई ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतें होती है, इसलिए लोगों का आना जाना लगा रहता है. कोर्ट ने पूछा क्या बॉर्डर पर ही कोई ऐसी व्यवस्था हो सकती है, जहां सामान को स्टोर या स्टॉक किया जा सकें? कोर्ट ने कहा कि हो सकता है इस साल न हो, लेकिन अगले पांच सालों में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि एक कमर्शियल वाहन दिल्ली में प्रवेश न करें.
सीजेआई ने यह भी कहा कि आज कोई भी प्रतिबंध लगाने के गंभीर परिणाम हो सकते है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से एक्शन टेकन रिपोर्ट देने को कहा था. साथ ही कोर्ट ने प्रदूषण पर तत्काल रोक के लिए कदम उठाने को कहा था.
कोर्ट ने राज्य सरकारों से दिल्ली -एनसीआर में चलने वाले कमर्शियल और गैर कमर्शियल वाहनों के नियमन, प्रदूषण के मानकों को लागू करने और सड़को से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने के लिए उठाए गए कदमो से संबंधित रिपोर्ट देने को कहा था. साथ ही पुराने और तय मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया था.
कोर्ट ने पूछा है कि कितने वाहनों की जांच हुई, कितने के चालान कटे है? कोर्ट ने कहा था कि वायु प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल सीमित होना चाहिए. वरना लोग कानूनों को तोड़ने के लिए प्रेरित हो सकते है.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में शिखर अग्रवाल की SLP; राजस्थान सरकार ने पहले ही कैविएट दायर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





