Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि काशी ने पिछले 11 वर्षों में अपने को बदलते हुए देखा है. यह वही काशी है जो अपनी संकरी गलियों के लिए जानी जाती थी.

मुरादाबाद में अटल आवासीय विद्यालय की शानदार इमारत तैयार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे शुभारंभ, श्रमिकों और अनाथ बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीकी संस्थानों से सस्ती, टिकाऊ और आमजन तक पहुंच योग्य तकनीक विकसित करने का आह्वान किया और कहा कि भारत समग्र विकास के रास्ते पर दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में श्री राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक के दृश्य को सनातन राष्ट्र की आस्था का प्रतीक बताया.

नवमी तिथि के अनुष्ठान की कड़ी में गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया.

मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में आयोजित विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया और अपनी सादगी व भक्ति भाव से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. उन्होंने अपने हाथों से गायों को गुड़ खिलाया और गोसेवा का संदेश दिया. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अचानक प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया.

योगी आदित्यनाथ के बयान ने वक्फ संशोधन विधेयक , 2025 की आवश्यकता का समर्थन किया , जिसे कल लोकसभा में पारित किया गया था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच भारत की ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ जनपद है. कहते हैं महर्षि बालार्क का एक विश्व प्रसिद्ध आश्रम इसी बहराइच में था. बहराइच की पहचान और नाम उन्हीं बालार्क ऋषि के नाम पर था.

प्रदेश के कुछ जिलों में अभी से हीटवेव जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है, ऐसे में सीएम योगी ने सभी विभागों को सतर्कता के साथ कार्य करने की सलाह दी है. उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों व तहसील स्तर पर लोगों से हीटवेव के कारण, बचाव व तैयारी से संबंधित तथ्यों को व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अवगत करने को कहा है.