Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM Yogi

उत्तर प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान शुरू हुआ, जिसके पहले दिन 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया. अभियान की मॉनिटरिंग मुख्यालय से हो रही है और यह 30 अप्रैल तक चलेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 933 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, 2,554 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई और 'स्कूल चलो अभियान' व 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' की शुरुआत की.

प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो पर कार्रवाई के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलेगा. परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त मॉनिटरिंग में अभियान को संचालित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 1 से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है, जिसमें नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर भी सख्ती होगी.

CM Yogi Adityanath Biopic: ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित बायोपिक है, जिसमें उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक सफर को दिखाया गया है.

IAS अभिषेक प्रकाश को सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट में रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर विजिलेंस और ED जांच शुरू हो गई, जबकि विपक्ष ने इसे महज दिखावा बताया.

वन और जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय हुआ. हर प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में भी बने अग्नि नियंत्रण कक्ष, छोटी से छोटी घटनाओं पर रखी जाएगी नजर.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नानाजी पेशवा स्मारक, बिठूर, कानपुर में बिठूर महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों के सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.

लखनऊ में पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट के दौरान सीएम योगी ने 210 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की और 700 करोड़ के दो एमओयू साइन हुए. उन्होंने यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने, निवेशकों को सुरक्षा व सुविधाएं देने और संत कबीर व रविदास के नाम पर नए पार्क स्थापित करने की घोषणा की.

World Water Day 2025: विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी बचाने की अपील की. इस वर्ष की थीम "ग्लेशियर संरक्षण" है.