Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बढ़ा विवाद, यादव महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानें क्या है पूरा मामला

मैनपुरी में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ यादव महासभा ने मोर्चा खोल दिया है. संगठन का दावा है कि फिल्म में आपत्तिजनक सामग्री है जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है. कार्रवाई न होने पर समाज ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

Yadav Ji Ki Love Story, controversy

मैनपुरी/जीत कुमार: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक नई फिल्म को लेकर विरोध के सुर तेज हो गए हैं. फिल्म का नाम है “यादव जी की लव स्टोरी”, जिसे लेकर यादव महासभा ने कड़ा ऐतराज जताया है.

समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म के नाम और इसके कंटेंट के जरिए एक विशेष वर्ग की छवि को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है. इस मामले में महासभा ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म के प्रदर्शन और इसके प्रमोशन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है.

क्या है विरोध की मुख्य वजह?

मैनपुरी की यादव महासभा का आरोप है कि इस फिल्म में उनके समाज के नाम का इस्तेमाल तो किया ही गया है, साथ ही इसमें ऐसी विवादित और आपत्तिजनक चीजें दिखाई गई हैं, जो समाज की मर्यादा के खिलाफ हैं. संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म का जो कंटेंट अब तक सामने आया है, उससे समाज की छवि धूमिल हो रही है. उनका यह भी मानना है कि इस तरह की फिल्में युवाओं के बीच गलत संदेश फैलाती हैं, जिससे भविष्य में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का डर बना रहता है.

प्रशासन से फिल्म बैन करने की मांग

महासभा ने अपनी शिकायत में प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि इस मामले को हल्के में न लिया जाए. ज्ञापन में साफ तौर पर लिखा गया है कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि इस फिल्म के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाई जाए. लोगों का गुस्सा इस बात पर ज्यादा है कि मनोरंजन के नाम पर किसी खास समुदाय को निशाना बनाना या उनका मजाक उड़ाना सही नहीं है.

ये भी पढ़ें- 276 करोड़ का ‘काला साम्राज्य’ कुर्क: कौन है 50 मुकदमे वाला हाजी इकबाल उर्फ बाला? जानिए BSP से नाता

आगे क्या होगा?

संगठन ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. उनका कहना है कि वे फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, अगर समय रहते इस फिल्म के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो समाज के लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे. महासभा ने चेतावनी दी है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital