Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आतंक पर नकेल: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के डलगेट से हथियारों के साथ हत्‍थे चढ़े 3 संदिग्‍ध

श्रीनगर के डलगेट में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को पकड़ा. उनके तीसरे साथी ऑटो-ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया.

Edited by Vaibhav Gupta

Jammu Kashmir news: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज श्रीनगर के डलगेट इलाके के खोनखान में रूटीन नाका चेकिंग के दौरान अपराधियों को पकड़ा. सुरक्षा बलों ने एक वाहन (Etios, पंजीकरण संख्या JK01AJ 1886) को रोका और उसके दो सवारों को पिस्तौल (देसी कट्टा) और 9 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा.

इलाके में रहते थे नाई की तरह

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शाह मुतैब (निवासी कूलीपारा खानयार) और मोहम्मद नदीम (निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जो इलाके में नाई की तरह रहते थे. पुलिस स्टेशन खानयार के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की.

पूछताछ के लिए ले जाया गया खानयार थाना

पूछताछ के दौरान, दोनों ने अपने तीसरे सहयोगी कामरान हसन (निवासी कूलीपारा खानयार, पेशे से ऑटो-ड्राइवर) के रूप में पहचान उजागर की. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कामरान हसन को भी हिरासत में ले लिया है.

अब तीनों को पूछताछ के लिए पीएस खानयार में ले जाया गया है. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. यह गिरफ्तारी घाटी में आतंकी गतिविधियों को नाकाम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढें: Cold wave : दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं का आगाज, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital