Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी ने हर हमले का करारा जवाब दिया, गृह मंत्री अमित शाह बोले- पाकिस्तान के अंदर 100Km तक घुसकर 100 से ज्यादा आतंकी मारे

गुजरात में अमित शाह बोले- भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 100 किमी अंदर घुसकर 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा, 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया.

Amit Shah at Brahma Kumaris
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर, गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकी हमलों का पहले से कहीं अधिक कठोर और निर्णायक जवाब दिया है.

अमित शाह ने कहा कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद तीन बड़े आतंकी हमले हुए—उरी, पुलवामा और हाल ही का पहलगाम हमला. इन तीनों का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से दिया गया. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया.

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने कच्छ से लेकर कश्मीर तक हमले का दुस्साहस किया, लेकिन हमारी सेना ने हर प्रयास को विफल किया. एक भी मिसाइल भारत में नहीं गिर सकी और भारतीय सेना ने पाकिस्तानी एयरबेस तक तबाह कर दिए.

शाह ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को हमारी सेना ने ध्वस्त किया है.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले आतंकवादी हमले होते थे और भारत कोई प्रतिक्रिया नहीं देता था, लेकिन अब भारत बदल चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है, बल्कि उसे पूरी तरह सुरक्षित भी किया है.

ये भी पढ़ें- भारत किसी से शत्रुता नहीं करता, लेकिन जो दुस्साहस करेगा, उसे सबक सिखाने में भी पीछे नहीं हटेगा: मोहन भागवत

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital