Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

dabur

दिल्ली हाईकोर्ट ने FSSAI के उस बैन ऑर्डर पर अंतरिम रोक लगा दी है जिसमें डाबर के 100% शुद्ध वाले उत्पादों की बिक्री रोकने को कहा गया था. कोर्ट ने कहा- बिना सुनवाई का मौका दिए आदेश गलत है.

Dabur FSSAI action: FSSAI ने डाबर इंडिया के कई खाद्य उत्पादों पर किए गए '100% Pure', '100% Natural' और '100% Organic' जैसे दावों पर आपत्ति जताई है. नियामक ने बिक्री रोकने, 15 दिन में ATR जमा करने और कंपनी को पैकेजिंग व विज्ञापनों से ये दावे हटाने के निर्देश दिए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने डाबर च्यवनप्राश विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि फूड्स लिमिटेड की अपील पर सवाल उठाया है. कोर्ट ने बाबा रामदेव से कहा कि याचिका वापस लीजिए या फिर जुर्माना भरने के लिए तैयार रहिए.

डाबर और पतंजलि के बीच लंबे समय से चल रहे च्यवनप्राश विवाद में कोर्ट ने डाबर के पक्ष में फैसला सुनाया. पतंजलि को अपमानजनक विज्ञापन हटाने का आदेश दिया गया है.

डाबर ने पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पतंजलि का च्यवनप्राश उत्पाद बच्चों के लिए हानिकारक है और इसके विज्ञापनों में मर्करी की मात्रा के बारे में डिस्क्लेमर नहीं दिया गया है.

उपभोक्ता वस्तुओं की दिग्गज कंपनी डाबर की ओर से दायर पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

डाबर की तरफ से बयान जारी कर मीडिया में आ रही तमाम रिपोर्ट्स को निराधार करार किया गया है.