Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महादेव बेटिंग ऐप मामले में डाबर ने खारिज की मीडिया रिपोर्ट्स, कहा- FIR में गौरव और मोहित बर्मन के खिलाफ कुछ भी नहीं

डाबर की तरफ से बयान जारी कर मीडिया में आ रही तमाम रिपोर्ट्स को निराधार करार किया गया है.

मोहित और गौरव बर्मन

महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाला मामले में देश के टॉप ब्रांड डाबर के परिवार के सदस्यों मोहित बर्मन और गौरव बर्मन का नाम सामने आने के बाद ग्रुप (डाबर) की तरफ से इन आरोपों का खंडन किया गया है. कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि मीडिया के जरिए प्राप्त हुई एफआईआर कॉपी में बर्मन के खिलाफ कुछ भी नहीं है.

कंपनी की तरफ से यह कहा गया है कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है. इसके अलावा मीडिया में आ रही SEBI द्वारा जांच किए जाने की रिपोर्ट्स भी अफवाह है. इस मामले में सेबी द्वारा कोई जांच नहीं की जा रही है.

डाबर की तरफ से बयान जारी कर मीडिया में आ रही तमाम रिपोर्ट्स को निराधार करार किया गया है. इसके पहले, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि करीब 20 हजार करोड़ के घोटाले में मुंबई पुलिस ने महादेव ऐप की सहायक कंपनी खिलाड़ी ऐप के प्रमोटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन सहित 31 आरोपियों को भी नामित किया गया है.

14 के खिलाफ आरोपपत्र

बता दें कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में आरोपपत्र में 14 लोगों को नामित किया है, जिनमें कथित ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के साथ-साथ अन्य आरोपी विकास छापरिया, चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा शामिल हैं. इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और हुमा कुरैशी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital