Unnao Rape Case : Kuldeep Sengar को Supreme Court से बड़ा झटका, जमानत पर क्यों लगी रोक?
उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। सीबीआई ने अदालत में दलील दी कि यह नाबालिग से बलात्कार का गंभीर मामला है, जिसमें उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। साथ ही सेंगर पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में भी दोषी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।
दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: सैनिकों के लिए 25 लाख की अग्रिम राशि, 40 दिन में बनेगा बेली ब्रिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने सैनिकों की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी को 25 लाख रुपये अग्रिम देने का आदेश दिया है, जिससे सेना 40 दिन में अस्थायी बेली ब्रिज बना सके. स्थायी फुटओवर ब्रिज के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म उदयपुर फाइल्स पर अंतरिम रोक को रखा बरकरार, इस दिन करेगा मामले की अगली सुनवाई
Udaipur Files movie: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर अंतरिम रोक को बरकरार रखा है. कोर्ट 24 जुलाई को अंतिम सुनवाई करेगा. केंद्र ने फिल्म में 6 कट्स की रिपोर्ट सौंपी है.
मानहानि मामला: साकेत गोखले ने लक्ष्मी पूरी से मांगी बिना शर्त माफी, हाईकोर्ट ने वेतन कुर्क करने का दिया आदेश
राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पूरी से मानहानि मामले में बिना शर्त माफी मांगी. हाईकोर्ट ने 50 लाख रुपये हर्जाना देने और वेतन कुर्क करने का आदेश दिया.





