Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

अदालत ने शाही ईदगाह पर अतिक्रमण न करने के लिए निकाय प्राधिकारों को निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि यह एक वक्फ संपत्ति है.

हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय से कहा कि वह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराने का नोटिस जारी करे और नुकसान की भरपाई भी करे.

अदालत ने कहा यह देखना भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि वकील पक्षों को ऐसे तुच्छ मामले दर्ज करने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें उकसा रहे हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे में सीबीआई अधिकारी को बदलने की मांग वाली याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है. यह याचिका नेविन डेलविन के पिता की ओर से दायर की गई है, जो इस हादसे में अपने बेटे को खो चुके हैं.

विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों को 5 से 15 साल की अवधि के लिए हज समूह आयोजकों के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन करने से ब्लैकलिस्ट करने का केंद्र का आदेश दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एमसीडी द्वारा दुकानों को तोड़े जाने के खिलाफ दायर याचिका पर एमसीडी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

यूपीएससी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि खेडकर ने अग्रिम जमानत याचिका में पेश अपने हलफनामे में झूठा बयान दिया है कि आयोग ने उनके बायोमेट्रिक्स एकत्र किए हैं.

पंजाब पुलिस ने जगतार सिंह जोहल को 4 नवंबर 2017 को जालंधर से गिरफ्तार किया था. उसपर आरएसएस नेता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जगदीप गगनेजा समेत कई नेताओं की टारगेट किलिंग में शामिल होने का आरोप है.

भुगतान ऐप भारतपे के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को दिल्ली हाईकोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है.

लैंड फॉर जॉब से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी अमित कत्याल को दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है.