गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की मदद करने वाले नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इन घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित करने की प्रक्रिया तेज करने का आदेश दिया गया.
CAG रिपोर्ट में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं की खामियां और कुप्रबंधन उजागर- 14 अस्पतालों में ICU नहीं, 12 से एम्बुलेंस नदारद
CAG रिपोर्ट ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में आईसीयू की कमी, अस्पतालों में बेड की कमी और वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा खुलासा किया है. कोरोना संकट के दौरान भी काफी राशि खर्च नहीं हुई.
दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग, भाजपा विधायकों ने उठाया मुद्दा
दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग उठी. भाजपा विधायकों ने इसे 'नाहरगढ़' करने का प्रस्ताव रखा. साथ ही, मोहम्मदपुर का नाम 'माधवपुरा' करने की मांग भी की गई.
दिल्ली विधानसभा में हंगामा: AAP के सारे विधायक एक दिन के लिए निलंबित, पूर्व CM आतिशी ने जताया विरोध
दिल्ली विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन AAP के सभी 22 विधायकों को निलंबित कर दिया गया. हंगामा करने के कारण पूर्व सीएम आतिशी सहित सभी को एक दिन के लिए निलंबित किया गया है.
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बरखा सिंह के मेडिकल दस्तावेजों की जांच करने का दिया निर्देश
Swati Maliwal Case: शिकायतकर्ता के वकील ने मेडिकल आधार पर कोर्ट में पेशी से छूट मांगी थी. अदालत को बताया गया कि बरखा सिंह गवाही देने के लिए पेश होने की स्थिति में नहीं हैं.
दिल्ली: ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत को लेकर अदालत में फैसला आज, पुलिस पर हमले का आरोप
अदालत ने अमानतुल्लाह खान को कुछ दिन तक गिरफ्तारी से अस्थायी राहत दी थी. पुलिस का कहना है कि खान की संलिप्तता से कानून-व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा और पुलिस की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हुई.
दिल्ली विधानसभा सत्र: उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगी कार्यवाही, आज 14 CAG रिपोर्ट पेश करेगी सरकार
आज दिल्ली विधानसभा सत्र की कार्यवाही उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगी, जिसमें सरकार 14 CAG रिपोर्ट सदन में पेश कर सकती है. यह सत्र पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का कारण बन सकता है.
दिल्ली वासियों के लिए आम आदमी पार्टी की MCD सरकार का बड़ा ऐलान- हाउस टैक्स का बकाया होगा माफ!
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने हाउस टैक्स में बड़ी राहत देते हुए 100 गज तक के मकानों का टैक्स माफ, 100-500 गज तक के मकानों का टैक्स आधा करने और समय पर भुगतान करने वालों का पिछला बकाया माफ करने की घोषणा की है.
25 फरवरी को पक्के किए जाएंगे दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कर्मचारी: आतिशी
आतिशी ने कहा कि यह नगर निगम में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने का अब तक का सबसे बड़ा निर्णय है. आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि उनकी पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है.
हाईकोर्ट ने MCA को एयरलाइन सुरक्षा खामियों पर विचार करने का दिया आदेश, पढ़ें क्या है पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MCA) को निर्देश दिया कि वह एयरलाइनों में यात्री सुरक्षा मानकों की खामियों पर विचार करे और यात्रियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे.







