Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

delhi news

आचार संहिता उल्लंघन मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा को बड़ा झटका लगा है. सत्र अदालत ने उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी, जिससे मजिस्ट्रेट अदालत का समन बरकरार रहा.

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता फिर बिगड़ गई है. 7 मार्च 2025 को AQI 202 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. प्रदूषण बढ़ने के कारण GRAP स्टेज-1 को फिर से लागू किया गया है.

देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब और भी कई परिवर्तन नजर आने लगे हैं, चाहे वो यमुना की सफाई हो, कानून-व्यवस्था हो या फिर नाम बदलने की राजनीति.

यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने अपने सरकारी आवास 6 तुगलक लेन का नाम बदलकर 6 विवेकानंद मार्ग कर दिया. इस फैसले से विवाद खड़ा हो गया है.

नई दिल्ली के जीबी रोड इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. इलाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट 5 मार्च को धोबी घाट ध्वस्तीकरण पर सुनवाई करेगा. याचिका में वैकल्पिक जमीन आवंटन और मुआवजे की मांग की गई है, परिवारों ने कार्रवाई से पहले नोटिस न मिलने की बात कही.

दिल्ली के सीलमपुर में अपने मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर हिन्दू परिवारों को 'यूनाइटेड हिंदू फ्रंट' ने ऐसा करने से रोककर बिना भय वहां बने रहने की अपील की है. सीलमपुर के ब्रह्मपुरी गली नंबर 12 में मकान बनाने की अनुमति लेकर मंदिर के ठीक सामने अवैध ढंग से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है.

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'बांस वृक्षारोपण अभियान' शुरू किया, जिसके तहत एक महीने में 54,000 बांस के पौधे लगाए जाएंगे.

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने की योजना के संबंध में बड़ी घोषणा की है.

सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी और आईआईएम में आत्महत्याओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इन मामलों की जांच के लिए एक मजबूत तंत्र बनाया जाएगा.