Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Police

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल नेमी चंद को गुप्त सूचना मिली कि एक स्नैचर इलाके में सक्रिय है, इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व और एसीपी सत्यजीत सरीन के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन कर कार्रवाई की गई.

दिल्ली में एक युवक ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी (IPS Rahul Balhara) पर कांच के ग्लास से हमला करने का आरोप लगाया. पीड़ित के सिर से खून बहने की तस्वीर और आपबीती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है.

याचिका में साकेत अदालत द्वारा उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द करने की मांग की गई है. जस्टिस जसमीत सिंह ने दिल्ली पुलिस को अपना पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 11 दिसंबर तय की है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नरेश बालियान को मकोका के मामले में गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी तब हुई, जब एक दूसरे मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि नरेश बालियान जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि पहले कोर्ट तय करेगा कि न्यायिक हिरासत में भेजा जाए या उन्हें जमानत दी जाए, जिसके बाद एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने विधायक को जमानत दी.

पुलिस रिमांड पर जाते समय नरेश बालियान ने कहा कि वो इस मामले में खुद विक्टिम हैं. विक्टिम को आरोपी बना दिया गया. ये सारा पॉलिटिकल मामला है. चुनाव के लिए किया जा रहा है.

FIR के अनुसार, नदीम ने एक वीडियो में ऐसी बात कही है और आयोजन किया है जो लोगों को भड़का सकता है और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा दे सकता है.

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका साथ देने के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल (AQIS) की जांच की अवधि को 2 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है.

सीबीआई के अनुसार, इस मामले की शिकायत 25 नवंबर को दर्ज हुई थी. CBI ने जाल बिछाकर हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा.