Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Pollution

Delhi Cold Wave: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. राजधानी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरा, साथ ही AQI 372 दर्ज हुआ जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है. अगले 4-5 दिन तक ठंड और प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है.

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज में पिछले 15 वर्षों से प्रधान सलाहकार (Principal Consultant) के तौर पर सेवाएं दे रहे डॉक्टर दीपक अरोड़ा बता रहे हैं कि प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को नहीं, बल्कि हड्डियों और जोड़ों को भी गहराई से नुकसान पहुंचा रहा है.

देशभर में ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है. दिल्ली-NCR में तापमान गिरने के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है. यूपी में कोहरा और ठंडी हवाएं असर दिखा रही हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने सर्दी को और तेज कर दिया है.

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. AQI 450 तक पहुंचने के बाद BCCI ने बड़ा कदम उठाते हुए Under-23 वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले दिल्ली से शिफ्ट कर दिए.

दिल्ली में दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोगों के लिए सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जबकि कुछ जगहों पर तो यह 1000 तक दर्ज किया गया। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के बाद दिल्ली धुएं और धुंध की चादर में लिपटी नजर आ रही है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से अब विदेशी भी परेशान हैं. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने दिल्ली की जहरीली हवा पर तंज कसते हुए कहा कि गोवा की हवा बच्चों के खेलने लायक है, लेकिन दिल्ली की हवा सांस लेने लायक भी नहीं रही.

उत्तर भारत में ठंड ने जोर पकड़ लिया है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. वहीं मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में ठंड बढ़ रही है और AQI लगातार 300 से 400 के बीच बना हुआ है. 23 इलाके रेड जोन में हैं जहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक धुंध और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है.

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत के लिए क्लाउड सीडिंग की गई लेकिन नमी की कमी के कारण बारिश नहीं हो सकी. IIT कानपुर ने दोबारा प्रयास की बात कही है.