Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली सरकार ने Pollution रोकने के लिए निकाला गजब का तरीका, पेट्रोल भरवाते हुए काट दिए 10 हजार के चालान, जानें कैसे?

Delhi Traffic Police: जब आप पेट्रोल भरवा रहे होते हैं तो आपनी नंबर प्लेट का फोटो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद कर लिया जाता है. उसके बाद आपकी गाड़ी की पूरी डिटेल सरकार के पास पहुंच जाती है.

Petrol Deisel

बाइक में पेट्रोल डलवाता हुआ शख्स

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में अगर आप भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल अपनी गाड़ियों में भरवाते हैं तो थोड़े सावधान हो जाइए या नियम के अनुसार चलना शुरू कर दिजिए. जी हां, एक तरफ आप अपनी गाड़ी या बाइक में पेट्रोल भरवाते हो, वहीं दूसरी तरफ लगातार आपके चालान काटे जा रहे हैं. पिछले एक महीने में तकरीबन 10 हजार रुपये के चालन काटे जा चुके हैं. दिल्ली सरकार के परिवाहन विभाग ने यह पहल शुरू की है. दअसल जितनी प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियां हैं उन सभी के चालान काटे जा रहे हैं. सरकार ने इसके लिए अलग ही तरीका खोज निकाला है.

बता दें कि जब आप पेट्रोल भरवा रहे होते हैं तो आपनी नंबर प्लेट का फोटो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद कर लिया जाता है. उसके बाद आपकी गाड़ी की पूरी डिटेल सरकार के पास पहुंच जाती है. अगर आपने अपनी गाड़ी का पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर चेक सर्टिफिकेट) नहीं करवा रखा है तो आपका चालान भी कटा जा सकता है.

किन पेट्रोल पंपों पर हो रहा है ऐसा?

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, दिल्ली में यह प्रोजक्ट अभी छोटे स्तर पर शुरू किया गया है. ताकि शुरुआत में यह ज्यादा सफल हो सके. खबर के मुताबिक, दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देने से मना कर दिया है कि किन पेट्रोल पंपों पर ऐसा किया जा रहा है. अगर वो यह जानकारी सार्वजनिक कर देंगे तो लोगों को पता चल जाएगा और वह उस पेट्रोल पंप पर नहीं जाएंगे, जिससे पेट्रोल पंप के मालिकों को नुकसान हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, अभी तक 4 पेट्रोल पंपों पर ऐसा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Delhi Metro Ticket: टिकट के लिए लंबी लाइन का झंझट खत्म, DMRC ने यात्रियों के लिए शुरू की ये खास सुविधा

800 लोगों के काटे जा चुके हैं चालान

अभी तक केवल दिल्ली में ही ऐसा किया जा रहा है जिससे प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों का पता लगाया जा सकता है. इसकी तकनीक भी आसान हैं. पंप पर सीसीटीवी पहले से लगा हुआ होता है. ऐसे में जब तक आप पेट्रोल भरवाते हो तब तक आपकी नंबर प्लेट का फोटो खिंच जाता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक पिछले एक महीने के अंदर 800 लोगों के करीब 10 हजार रुपये के चालान काटे जा चुके हैं. पारिवहन विभाग के मुताबिक, चालान काटने वाली पेट्रोल पंपों की संख्या में इजाफा धीरे-धीरे इजाफा किया जाएगा. जिससे बिना पॉल्यूशन वाले गाड़ियों का चालान काटा जा सके और प्रदूषण फैलने से रोका जा सके. बता दें कि दिल्ली में गाड़ियों से निलकने वाला धुंए से भी प्रदूषण में काफी इजाफा होता है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital