Bharat Express DD Free Dish

Education Scam

बरेली के खुसरो कॉलेज से बी.फार्मा करने वाले छात्रों को चार साल पढ़ाई के बाद फर्जी मार्कशीट थमा दी गई. पीड़ित छात्रों ने मजिस्ट्रेट से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

कटिहार के एक आईटीआई कॉलेज में छात्रों ने फॉर्म भरने, अटेंडेंस बनवाने और परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर ₹3600-₹3600 वसूले जाने का आरोप लगाया है. छात्रों का दावा है कि बिना रसीद पैसे लिए गए, जबकि कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है.

अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल चार्जशीट पर 13 फरवरी को साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी. कोर्ट ने आरोपी जावेद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत भी उसी तारीख तक बढ़ा दी है.

बहुचर्चित शिक्षा नियुक्ति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जेल में बंद पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.