Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Entertainment News

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 24 सितंबर को ये जोड़ा शादी के बंधन में बंधेगा। परिणीति चोपड़ा 17 सितंबर को दिल्ली पहुंच चुकी हैं, जहां शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।

तृषा कृष्णन 40 साल की उम्र में दुल्हनिया बनने वाली हैं। कथित तौर पर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर के साथ शादी करेंगी। रिपोर्ट्स को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वह हाल ही में रिलीज हुई मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 के लिए सुर्खियों में थीं।

Chandrayaan 3 Landing: 'चंदा मामा' अब दूर के नहीं रह गए हैं. भारतीय वैज्ञानिकों ने 'चंदा' (Moon) पर अपना चंद्रयान-3 भेजा है, जो आज शाम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा. ऐसे खास मौके पर हर भारतीय गर्व से फूला नहीं समा रहा है. सभी इस इंतजार में हैं कि कब वो पल आएगा, जब हम चंद्रयान 3 को चांद की सतह पर लैंड करते देख सकेंगे. बता दें कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर होनी है.

Gadar 2 Collection: 'गदर 2' फिल्‍म भारत में सिनेमाघरों से धुआंधार कमाई कर रही है. पहले 3 दिन में ही कई बड़ी हिट्स से आगे निकल जाने वाली इस फिल्म ने, सोमवार को ऐसी कमाई की जिससे 'बाहुबली 2' जैसी बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया. चौथे दिन 'गदर 2' ने जैसी कमाई की, उतना तो कई बड़ी फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन नहीं रहा.

TV Actress Ankita Lokhande Father News: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता का 68 की उम्र में निधन हो गया है. पूरा परिवार गमजदा है. अंकिता घर पर रो रही हैं.

Vivek Agnihotri News: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि अब उनके पास फिल्में बनाने के लिए पैसा नहीं बचा. भारत में 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली और वर्ल्डवाइड 340 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली ‘द कश्मीर फाइल्स’ से उन्हें जो रकम मिली, अब तक वो खर्च हो चुकी है. आखिर करोड़ों कमाने के बाद भी वह अचानक से कैसे कंगाल हो गए?

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म में रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में है. जेलर (Jailer) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

Movie on Anju Nasrullah Love Story: अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान भागी अंजू के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म के लिए 'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है' टाइटल बुक करवा दिया गया है. मेरठ के एक फिल्ममेकर का कहना है कि वो ये फिल्म अंजू पर बनाएंगे.

Don 3 Announcement Teaser: डॉन मूवी ​फ्रेंचाइजी की डॉन 3 फिल्म आएगी. फिल्म निर्माताओं ने इसकी अनाउंसमेंट के बाद डॉन 3 का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने शाहरुख की जगह ले ली है..जिसका वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'एक नए युग की शुरुआत'.

कंगना रनौत 2015 में सनी देओल के साथ एक फिल्म में नजर आई थीं. हालांकि, वो फिल्म ढंग से रिलीज भी न हो पाई. जिसे लेकर मीडिया में खबरें चल रही हैं, कंगना का कहना है कि जो लोग ‘गदर 2’ से जल रहे हैं वही झूठी खबरें फैला रहे हैं.