Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

fir against jitu patwari in mp

ग्वालियर-अशोकनगर जिले के एक युवक के उत्पीड़न का मामला पहले सोशल मीडिया पर उठा, लेकिन बाद में युवक द्वारा अपने आरोपों से मुकरने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर अब कांग्रेस आक्रामक हो गई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि यह एफआईआर पूरी तरह से झूठी है। यदि सरकार ने इसे रद्द नहीं किया, तो कांग्रेस 8 जुलाई को अशोकनगर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी।