Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

firecrackers

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी पटाखों से भरे तीन बोरे जब्त किए हैं. सवारियों के सामान के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे बारूद के इस मामले में पुलिस ने चालक और कंडक्टर पर केस दर्ज किया है.

ग्रीन पटाखे CSIR-NEERI (राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान) द्वारा विकसित किए गए हैं. इनके खोल का आकार छोटा होता है, इनमें कम कच्चे माल का उपयोग होता है और ये राख रहित होते हैं.

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने पटाखा रखने की उन सभी परिसरों की सूची पेश करने को कहा है. साथ ही संबंधित उप विभागीय मजिस्ट्रेट से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उन परिसरों को सील कर दिया जाए.

UP News: कौशांबी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्‍फोट हुआ है. इस विस्‍फोट में कई लोगों को जान गंवानी पड़ी. पुलिस-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा. घटनास्‍थल से सामने आईं भयावह तस्‍वीरें -

Diwali 2023: दीपावली का मतलब है मिठाई और पटाखों का पर्व. हालांकि,थोड़ी सी लापरवाही पटाखों की रंग बिरंगी रोशनी व धमाके का मजा किरकिरा कर सकती है. हर साल इसी लापरवाही की वजह से लाखों लोग जख्मी होते हैं. इसके अलावा पटाखों के कारण वातावरण में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है. ऐसे में …

दिवाली में पटाखों पर लगे बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पटाखों पर बैन लगना चाहिए.

11 सितंबर को सर्दियों के महीनों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने पटाखे के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर व्यापक प्रतिबंध की घोषणा की.

नई दिल्‍ली- दिल्‍ली में प्रदूषण की मार से बचने के लिए केजरीवाल सरकार ने इस वर्ष भी दिवाली पर पटाखों की बिक्री इस्‍तेमाल और स्‍टोर करने पर प्रतिबंधित लगा दीया है. सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है. वहीं दूसरी और पटाखा व्‍यापारियों में दिल्ली सरकार …