Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

G7 Summit 2023

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के संबंध में, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के महत्व को रेखांकित करते हुए, राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के आधार पर एक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए अपने मजबूत समर्थन की पुष्टि की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में होने वाले जी-7 समिट में मौजूद रहे. समिट के दूसरे दिन पीएम मोदी और दुनिया भर से आए नेता हिरोशिमा शांति मेमोरियल पार्क पहुंचे. यहां उन्होंने अन्य जी-7 नेताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की.

पीएम ने गौतम बुद्ध को भी याद किया और कहा कि आधुनिक युग में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका समाधान उनकी शिक्षाओं में न मिले. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से हुई वार्ता का भी उल्लेख किया.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सार्थक बैठक की. दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया.’