Bharat Express DD Free Dish

Gandak River

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. कई गांवों का संपर्क कटने से लोग तटबंधों पर पलायन कर रहे हैं.

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने गोपालगंज के डुमरिया घाट में गंडक नदी के बढ़े जलस्तर का स्थल निरीक्षण भी किया.

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से साहेबगंज, पारू और सरैया के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर तटबंधों की निगरानी, नावों की व्यवस्था और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं.

नेपाल में भारी बारिश के बाद बैराजों से छोड़े गए पानी से यूपी की गंगा, गंडक, राप्ती और शारदा समेत कई नदियां उफान पर हैं. चित्रकूट समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है, जबकि 16 जिलों में हाई अलर्ट और 58 जिलों में आकाशीय बिजली की चेतावनी है.