Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

geopolitics

पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से बड़ी साजिश की जा रही है. यहां रावलकोट में लश्कर के जेहादियो के लांच पैड बनाए जा रहे हैं. जहां ख़ुद लश्कर के POK में प्रवक्ता ने मरकज़ बनाने की बात कुबूल की है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के लांच पैड तबाह किए थे. इसके बाद भी POK में मरकज़ की आड़ में आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के कई लांच पैड तैयार किए जा रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण रावलकोट के खैगला इलाके में एक इमारत बन रही है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इस स्ट्रेटेजी में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. साथ ही साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालने के बजाए भारत और जापान जैसे देशों के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया। भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।

विश्व राजनीति की अशांत मिट्टी पर खड़े संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का नैतिक व संस्थागत आधार आज पहले से कहीं अधिक प्रश्नों से घिरा है। जब युद्ध बढ़ते जा रहे हैं, तब शांति का सबसे बड़ा संरक्षक स्वयं अपनी भूमिका सिद्ध करने में असफल दिख रहा है.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1945-आधारित संरचना आज की बहुध्रुवीय और संघर्षग्रस्त दुनिया में शांति बनाए रखने में सक्षम नहीं रह गई है.वीटो शक्ति का राजनीतिक दुरुपयोग, अप्रतिनिधिक सदस्यता, कमजोर राजनीतिक निरंतरता, असंगठित शांति अभियानों और बड़े मानवीय संकटों पर निष्क्रियता ने UNSC को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

America Superpower Status Decline: सांचेज ने कहा कि आज भारत चीन की तरफ झुक रहा है तो इसका कारण डोनाल्ड ट्रंप की द्वंद भरी नीतियां हैं. ट्रंप की इन नीतियों ने ही भारत को चीन की तरफ धकेला है.

एलन मस्क ने अमेरिका के नाटो और संयुक्त राष्ट्र से बाहर निकलने के विचार का समर्थन किया. जानें उन्होंने इस पर क्या कहा और इसका क्या असर हो सकता है.

नसरल्लाह के मारे जाने की खबर के साथ ही दुनिया भर में हलचल मच गई है. इसी बीच पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने नसरल्लाह की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे के दौरान भाजपा-आरएसएस पर हमला बोला और चीन को चुनौती देने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने लोकतंत्र की महत्ता पर भी विस्तार से बात की.

NCERT की पुस्‍तकों में अब बच्‍चे कथित 'बाबरी मस्जिद' को “अयोध्या का विवाद” चैप्टर में “3-गुंबद वाली संरचना” शीर्षक से जानेंगे. इसी तरह के ऐतिहासिक बदलावों की डॉ. राजेश्वर सिंह ने सराहना की है.