Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

GST reforms

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का काम कक्षाओं से कहीं आगे तक जाता है. वे युवा शक्ति के चरित्र निर्माण और जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं.

योग गुरु बाबा रामदेव ने जीएसटी दरों में बदलाव को ऐतिहासिक कदम बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा कि चीजें सस्ती होने से गरीब, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी राहत महसूस करेंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जीएसटी 2.0 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने जीएसटी स्लैब को हर वर्ग के लिए खुशखबरी बताया.

चिदंबरम (Chidambaram) ने कहा कि हम जीएसटी में बदलाव का स्वागत करते हैं, लेकिन सरकार ने आठ साल बाद अपनी गलती को समझा है.

GST काउंसिल ने टैक्स सिस्टम को और सरल करते हुए 12% और 28% स्लैब खत्म कर दिए हैं. अब केवल 5% और 18% दरें रहेंगी.

जीएसटी परिषद (GST Councils) इस सप्ताह अपनी दो दिवसीय बैठक के दौरान रेट एडजस्टमेंट के तहत 150 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी (GST) दरों में कमी के केंद्र के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय ले सकती है.

वस्तु एवं सेवा कर परिषद (GST Councils) की बैठक 3 सितंबर को होने जा रही है. इस बैठक में 31 अक्टूबर तक कॉम्पेनसेशन सेस समाप्त करने पर चर्चा की जा सकती है.

नोमुरा (Nomura) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जीएसटी दरों में कटौती के फैसले से पहले अगस्त के आखिरी हफ्ते में भारत भर के डीलर कीमतों में 20-30 रुपये प्रति बैग की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो के बाद कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने जीएसटी सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार दिवाली पर सभी को डबल खुशियों का बोनस मिलेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद भारत ने अपनी दृष्टिकोण बदली, इसलिए हमने अपना पूरा 5जी स्टैक देश में ही विकसित किया. अब हम तेजी से मेड-इन-इंडिया 6जी की ओर बढ़ रहे हैं.