Bharat Express DD Free Dish

Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर थे, जहां उन्होंने करोड़ों की विकास परियोजनाओं शिलान्यास और उद्घाटन किया था.

बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 में एक घर में धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच में जुटी हुई हैं. कारणों का अभी तक पता नहीं चला है.

Kurukshetra Firing: कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान भारी बवाल हो गया. आरोप है कि यज्ञ आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों ने तीन लोगों को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए.

हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने पिकअप गाड़ी चालक से 4 किलो हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है. आरोपी पंजाब का रहने वाला है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के 2009-2024 के हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों की मतदाता सूची मांगने वाले अभ्यावेदन पर तीन महीने के भीतर निर्णय लिया जाएगा.

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उसके समर्थकों ने उसे 'शेर' और 'रॉबिनहुड' बताया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस जांच कर रही है कि जेल में रहते हुए भी उसका गैंग इतना सक्रिय कैसे बना हुआ है.

हरियाणा के चरखी दादरी के मंदौला स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में 12 छात्रों को बंद कमरे में डंडों से पीटा गया, जिससे अभिभावक और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया.

One Time Settlement Scheme: हरियाणा सरकार ने पूर्व कर्मचारियों को पेंशन देने, दिव्यांगजनों के लिए नई श्रेणियां जोड़ने, छोटे व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम और प्रदूषण नियंत्रण के लिए परियोजना को मंजूरी दी है.

Haryana Tableau for Republic Day: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी "स्मृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास" के थीम पर आधारित होगी, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक और खेलों में प्रगति का प्रदर्शन होगा.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में 11 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें संदिग्ध मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, नकदी, लग्जरी गाड़ियां और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए.