दहेज कानून का दुरूपयोग पति के रिश्तेदारों को परेशान करने के लिए न हो- हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दहेज उत्पीड़न के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल पति के रिश्तेदार होने के आधार पर किसी को ट्रायल में नहीं घसीटा जा सकता. कोर्ट ने कहा कि जब तक दहेज मांगने की कोई ठोस साक्ष्य न हों, तब तक सम्मन जारी करना कानून का दुरुपयोग है.





