Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hindi Sports News

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे कम स्कोर 42 रन दर्ज किया, जो मात्र 13.5 ओवर में हुआ. इस शर्मनाक प्रदर्शन में तेज गेंदबाज मार्को जेनसन ने 7 विकेट लेकर श्रीलंका को ऑल आउट किया.

RCB ने हिंदी फैंस के लिए नया हिंदी X अकाउंट बनाया, जिसके बाद कन्नड़ फैन्स ने विवाद खड़ा कर दिया. कन्नड़ भाषी प्रशंसकों ने हिंदी अकाउंट को लेकर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर विरोध किया है और उसे डिलीट करने की सलाह दी है.

देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सफल आयोजन के पाकिस्तान के दावों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा, जब श्रीलंका ए टीम ने पाकिस्तान की राजधानी में चल रहे बवाल के कारण अपना दौरा रद्द करने का फैसला लिया.

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने भारत के खेलों के प्रति जुनून और तेजी से बढ़ते खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और खेल मंत्री से मुलाकात कर भारतीय एथलेटिक्स के विकास पर चर्चा की.

BGT Perth Test: पर्थ टेस्ट का आज दूसरा दिन है. पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया 104 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त बना ली है.

Border-Gavaskar Trophy: पर्थ में विराट कोहली ने 12 गेंदों पर 5 रनों की पारी खेली और हेजलवुड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हो गए. इसके अलावा कोहली ने भारतीय गेंदबाजी के दौरान कैच भी छोड़ दिया.

Mohammed Shami, जो 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से टीम से बाहर रहे हैं. हालांकि, अब वह चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं, जिसके कारण वह एक साल से अधिक समय तक बाहर रहे, उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए पेशेवर क्रिकेट में वापसी की.

राफेल नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद डेविस कप में अपने करियर का आखिरी मैच खेला, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. नडाल ने अक्टूबर में संन्यास की घोषणा की थी और भावुक होकर खेल से अलविदा लिया.

Women's Asian Champions Trophy: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल में चाइना से भिड़ंत होगी.

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने पाकिस्तान दौरे के लिए साफ इंकार कर दिया है, जबकि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं है.