Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hindi Sports News

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस के कारण उनकी ऑस्ट्रेलिया यात्रा और टेस्ट फॉर्मेट में वापसी पर सवाल खड़े हो गए हैं. भारतीय टीम और कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी स्थिति पर नजर रखने और 100% फिट होने के बाद ही टीम में शामिल करने की बात कही है.

आईसीसी ने वेस्टइंडीज के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मैच अधिकारी के साथ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने के लिए आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन का दोषी पाया.

दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि लेकिन किसी खिलाड़ी का सिर्फ़ एक मैच के प्रदर्शन पर आंकलन करना सही नहीं है. हम किसी भी खिलाड़ी के खेलने के विकल्प को खुला रखते हैं क्योंकि हम मैच जीतना चाहते हैं और अगर इसके लिए हमें बदलाव करना होगा तो हम करेंगे.

एडिलेट टेस्ट के पहले दिन भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए. इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं.

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने क्राइस्टचर्च में 171 रन की शानदार पारी खेलते हुए टेस्ट रैंकिंग में करियर की सर्वोच्च स्थिति दूसरे स्थान पर पहुंचकर जो रूट के करीब पहुंच गए. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन और श्रीलंका के कामिंडू मेंडिस ने भी रैंकिंग में सुधार किया.

कई पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट्स ने रिपोर्ट की है कि भारत के नेत्रहीन महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के अधिकार रद्द कर दिए गए हैं, क्योंकि देश ने 'चल रहे नेत्रहीन पुरुष टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने' का फैसला किया है.

जेडन सील्स ने वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश 2nd टेस्ट में 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15.5 ओवर में केवल 5 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, और 0.31 की इकॉनमी से टेस्ट क्रिकेट का सबसे इकॉनोमिकल स्पेल डाला. इसके साथ ही उन्होंने उमेश यादव का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि बांग्लादेश की टीम 164 रन पर ऑलआउट हो गई.

जय शाह ने कार्यभार संभालने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेल में सर्वोच्च है और वो इसकी प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे प्रशंसकों तक ले जाएंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण अनिश्चितता बढ़ गई है. आईसीसी की बैठक स्थगित होने के बीच, पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर जोर दे रहा है, जबकि बीसीसीआई ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, लेकिन भारत के वहां खेलने पर संशय बरकरार है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत अब पाकिस्तान के खिलाफ अपनी विदेश नीति में आत्मविश्वास और मजबूती से आगे बढ़ता है.