Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

IMD alert

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में 9 मई से भीषण गर्मी और लू की वापसी होगी, जहां पारा 40 से 46 डिग्री तक जा सकता है.

6 मई को देश के 14 राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यूपी के लखनऊ और आगरा में मई महीने के ठंडक के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद हवा साफ हुई है, वहीं मध्य प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

मई की शुरुआत में ही देश के बड़े हिस्से में मौसम ने पलटी मारी है. आज 3 मई को दिल्ली-NCR के लिए बारिश और आंधी का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना है.

आज 2 मई को दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, लेकिन रविवार (3 मई) से 5 मई तक झमाझम बारिश का दौर फिर शुरू होगा. मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा.

मई की शुरुआत भारत में मौसम के 'डबल अटैक' के साथ हुई है. अगले 48 घंटों में दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश का अलर्ट है. हालांकि, इस राहत के तुरंत बाद उत्तर भारत को 12 दिनों तक चलने वाली भीषण लू का सामना करना होगा.

30 अप्रैल को उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं यूपी और बिहार के कई जिलों में ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में भीषण लू और 47 डिग्री तक पहुंच चुके पारे के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है. 28 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

Weather Alert April 28: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग ने 28 अप्रैल के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तर और मध्य भारत में जारी भीषण लू के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. 27 अप्रैल से दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना है. बांदा में पारा 47 डिग्री पार करने के बाद अब तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है.

दिल्ली, यूपी और एमपी में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. लू के बीच राहत की खबर यह है कि झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट है और दिल्ली-NCR में भी रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने की उम्मीद है.