जाते-जाते मार्च ने बदला मिजाज; दिल्ली-NCR में ‘येलो अलर्ट’, यूपी-बिहार में आंधी और पहाड़ों पर बर्फबारी का साया
मार्च की विदाई से पहले मौसम ने करवट ले ली है. आज शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बादलों का डेरा है. मौसम विभाग (IMD) ने तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
मार्च की विदाई पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, दिल्ली से बिहार तक 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी
दिल्ली-NCR में 70 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है, तो यूपी और बिहार में ओलावृष्टि किसानों की चिंता बढ़ा रही है. उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है.
Delhi-NCR में बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत
दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज आंधी और झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। दिनभर की तपती धूप और उमस के बाद आई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं कुछ इलाकों में पेड़ गिरने और ट्रैफिक प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखी गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
कुदरत का ‘यू-टर्न’, 19 राज्यों में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत, जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में आधी रात से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.
मार्च में ही गर्मी का प्रचंड रूप: दिल्ली-UP में पारा 36 डिग्री के पार, जानें कब मिलेगी राहत?
होली का रंग उतरते ही उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. यूपी और दिल्ली-एनसीआर में पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की कगार पर है, वहीं बिहार के सीमांचल और हिमालयी राज्यों में मौसम का मिजाज उलट है. जानिए आपके शहर में अगले कुछ दिनों में मौसम का क्या रहेगा मिजाज.
मौसम का उलटफेर: होली से पहले बढ़ेगी चिलचिलाती गर्मी, दिल्ली-यूपी में टूटा तापमान का रिकॉर्ड
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. जहां एक तरफ दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में फरवरी के अंत में ही अप्रैल जैसी गर्मी ने दस्तक दे दी है और पारा 30 से 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है.
मौसम का U-Turn: गर्मी से मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत? दिल्ली समेत कई राज्यो को IMD की चेतावनी
उत्तर भारत में गर्मी की आहट के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 और 18 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
उत्तर भारत में गर्मी ने दी समय से पहले दस्तक; 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानें अपने शहर का हाल
रवरी के आधे सफर के साथ ही उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है. जहां बाड़मेर जैसे इलाकों में पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है, वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं.
मौसम का डबल रोल: कहीं चिलचिलाती धूप तो कहीं कोहरे का पहरा, किसानों के लिए बढ़ी चिंता
उत्तर भारत में फरवरी के दूसरे हफ्ते के साथ ही मौसम के तेवर बदलने लगे हैं. दिल्ली-NCR में जहां दोपहर की धूप पसीने छुड़ाने लगी है, वहीं यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में अब भी कोहरा सुबह की रफ्तार थाम रहा है.
सर्दी की विदाई या वापसी? कहीं 30°C की गर्मी, कहीं घना कोहरा, दो पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
North India Weather: फरवरी के दूसरे हफ्ते में उत्तर भारत का मौसम तेजी से बदल रहा है. दिल्ली-NCR में दिन के समय गर्माहट बढ़ गई है, जबकि यूपी, बिहार और राजस्थान के कई इलाकों में सुबह का कोहरा अब भी परेशानी बना हुआ है.





