महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला आंदोलन अंग्रेजों के राज को समाप्त करने में रहा सफल : CM योगी
सीएम योगी ने कहा कि नया भारत महात्मा गांधी के मूल्यों व आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करते हुए निरंतर बढ़ रहा है। विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत अनेक कार्यक्रम हुए हैं।
विहिप ने मनीष सिसोदिया के वीडियो को लेकर मांगी सफाई- ‘आप’ और सिसोदिया बताएं कि क्या यह वीडियो सही है?
विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि मनीष सिसोदिया का यह वीडियो सही है तो फिर सवाल यह उठता है कि उन्हें तिलक और हिंदू मान्यताओं से इतनी घृणा और नफरत क्यों हैं? क्या आप के नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने और चुनावी लाभ के लिए ही हनुमान मंदिर जाते हैं?
महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत
जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से रिहा, 20 दिन की मिली पैरोल
राम रहीम को अदालत ने 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी. इसके अलावा, कोर्ट ने राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी दोषी ठहराया था.
2 अक्टूबर: PM मोदी ने महात्मा गांधी की जन्म-जयंती पर किया नमन, लाल बहादुर शास्त्री को भी अर्पित की श्रद्धांजलि
आज दो अक्टूबर है. आज महात्मा गांधी की जन्म-जयंती है. वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है. इस मौके पर प्रधामंत्री ने राजघाट पर जाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया.
जम्मू-कश्मीर चुनाव: वाल्मीकि समाज के लोगों ने की पहली बार वोटिंग, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस दौरान वाल्मीकि समाज ने पहली बार किया मतदान किया.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की मतदाताओं से खास अपील
Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है.
J&K Election 2024: अंतिम चरण में 39 लाख से अधिक मतदाता 415 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला
Jammu Kashmir Phase 3 Elections 2024: जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है. इसमें 39.18 लाख मतदाता 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 415 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
J&K Election 2024: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में सेना अधिकारी की डेप्यूटेशन पर लगाई रोक
Jammu Kashmir Elections 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर सरकार से यह बताने को कहा है कि जब आदर्श आचार संहिता लागू है, तो आयोग की पूर्व अनुमति के बिना एक सैन्य अधिकारी की सिविल पुलिस में डेप्यूटेशन (प्रतिनियुक्ति) का आदेश क्यों जारी किया गया.





