पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट! Bihar के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पत्र लिखकर मांगी जानकारी
Bihar Students Assaulted in Bengal: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों के साथ हुई मारपीट बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पश्चिम बंगाल के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को पत्र लिखा है.
BJP के 2 नेताओं को जेल में डाल दो इनकी पार्टी टूट जाएगी; हमारे सारे बड़े नेता जेल भेज दिए पर हम नहीं टूटे: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सदन में विपक्षी दल भाजपा पर करारा हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने हमारे टॉप फाइव नेताओं को जेल भेज दिया लेकिन आम आदमी पार्टी टूट नहीं पाई.
‘धर्म’ और ‘मजहब’ के बीच अंतर बताने से जुड़ी जनहित याचिका को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश
जनहित याचिका में कहा गया कि धर्म और रिलीजन के बिल्कुल अलग-अलग अर्थ हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मचारी सरकारी दस्तावेजों में धर्म शब्द का इस्तेमाल धर्म के समानार्थी के रूप में करते हैं.
यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया को बड़ा झटका, ED ने जब्त की करोड़ों रुपये की संपत्ति
पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया और एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है. एल्विश के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. उसके बाद आज यूपी और हरियाणा में उनकी संपत्तियां जब्त की गई हैं.
Byju’s Insolvency Case: NCLAT के स्टे ऑर्डर को चुनौती देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने BCCI के साथ Byju’s के समझौते को मंजूरी दी थी, जिससे उसकी इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया रुक गई. हालांकि, बाद में NCLAT के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी गई. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट किसी दिन फैसला सुनाएगा.
महालक्ष्मी के व्यवहार से तंग आकर उसे 59 टुकड़ों में काटा; हत्यारे के सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
महालक्ष्मी बेंगलुरु के एक मशहूर मॉल में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था. उसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आरोपी के पास से सुसाइड नोट बरामद कर मामले का खुलासा किया.
92 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी-राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज 92वां जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं, तीसरे और अंतिम चरण के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी. वहीं चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को आएंगे.
राहुल गांधी का हरियाणा में चुनावी अभियान, असंध और बरवाला में रैलियों को करेंगे संबोधित
शैलजा ने चुनावी अभियान को फिर से शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन हुड्डा के प्रति अपनी नाराजगी को सार्वजनिक रूप से व्यक्त भी किया है.
नरेंद्र मोदी की एक मुहिम से गुजरात के हर एक स्कूल में पहुंचा था ‘शतरंज’, ‘मोदी आर्काइव’ ने शेयर की फोटो
नरेंद्र मोदी ने पूरे गुजरात में शतरंज को लोकप्रिय बनाने पर काम किया और इसके लिए उन्होंने स्वर्णिम शतरंज महोत्सव का भी आयोजन किया. साल 2010 में उनके मुख्यमंत्री रहते हुए 20,000 से अधिक शतरंज खिलाड़ी एक मंच पर साथ आएं.





