कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ चलेगा महाभियोग, संसद में प्रस्ताव को 200 से ज्यादा सांसदों ने किया समर्थन
Corruption Allegations Against Justice Varma: कैश कांड के आरोपों से घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया, जिसे 207 सांसदों का समर्थन मिला. जांच कमेटी ने वर्मा को कैश कांड में दोषी माना.
छत्तीसगढ़ के Rajshekhar Parry जाएंगे अंतरिक्ष, निजी अमेरिकी मिशन के लिए चुने गए पहले भारतीय छात्र
बिलासपुर के पेंड्रा कस्बे से ताल्लुक रखने वाले राजशेखर पैरी जल्द ही अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलेंगे. टाइटंस स्पेस इंडस्ट्रीज ने उन्हें अपने पहले मिशन के लिए चुना है.
Fact Check: क्या राहुल गांधी के साथ जज ने ली थी सेल्फी? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक सेल्फी वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ खड़ा व्यक्ति जज बताया जा रहा है. फैक्ट चेक में सामने आया कि यह दावा पूरी तरह झूठा है, फोटो में दिख रहे व्यक्ति वकील सैयद महमूद हसन हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिल अभिनेता से नेता बने एस वी शेखर को एक महिला पत्रकार के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में मिली राहत को बरकरार रखा
महिला पत्रकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एस. वी. शेखर को मिली राहत को बरकरार रखा है और उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उनके व्यवहार को शर्मनाक करार दिया.
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, अब स्लीपर और एसी कोच में 40-60% ज्यादा वेटिंग टिकट होंगे जारी
भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट नीति में बदलाव करते हुए स्लीपर व 2एस कोच में 40% और एसी श्रेणियों में 60% अधिक वेटिंगलिस्ट टिकट जारी करने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में आसानी होगी.
Chhangur Baba चला रहा था अवैध धर्मांतरण का नेशनल नेटवर्क! 2000 गुर्गे देश के 579 जिलों में बनाते थे हिंदू लड़कियों को शिकार
Chhangur Baba : छांगुर बाबा के बारे में पैसों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जिसमें बताया गया कि नीतू और नवीन के नाम पर दुनिया के कई देशों में खाते हैं. इन खातों में कुल 66 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन हुए हैं.
PIB Fact Check: क्या वाकई बंद हो रहे हैं ATM से ₹500 के नोट? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस मैसेज की पोल खुल गई जिसमें दावा किया गया था कि RBI ₹500 के नोटों को एटीएम से हटाने वाला है. PIB ने इसे फेक न्यूज बताया है और लोगों से ऐसी अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की है.
दलितों के मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने जांच से किया इनकार
दलित ईसाइयों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चर्च में जातिगत भेदभाव और बहिष्कार के आरोप लगाए हैं. अल्पसंख्यक आयोग ने जांच से इनकार करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की है.
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में हर दिन बढ़ रहा भक्तों का उत्साह, अब तक 1.63 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 1.63 लाख श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 180 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं. इस बार हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिलेगी.
परिवहन, पर्यटन और संस्कृति: संसदीय समिति की अहम बैठक में शामिल हुए Manoj Tiwari, नागरिक उड्डयन में सुरक्षा पर चर्चा
लोकप्रिय राजनेता मनोज कुमार तिवारी ने संसद में परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति की आठ घंटे तक चली बैठक में भाग लिया. उन्होंने बताया कि बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा पर चर्चा की गई.





