Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India vs Bangladesh

India Vs Bangladesh Kanpur Test: कानपुर टेस्ट तीन दिन बारिश से प्रभावित रहा लेकिन यहां पानी के साथ रिकार्डों की भी बारिश हुई.

India vs Bangladesh: कानपुर टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर 2-0 से सीरिज अपने नाम कर लिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने महज 3 ओवर में 50 रन पूरे कर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया.

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी समस्या सामने आई है. हाल ही में ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैच की यादें ताजा हो गईं, जब खराब आउटफील्ड के कारण बिना एक गेंद डाले ही मैच रद्द कर दिया गया था.

India vs Bangladesh 2nd Test: कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन भी बारिश के चलते खेल नहीं हो सका.

दूसरे टेस्ट में पहले तीनों दिन बारिश होने की भविष्यवाणी की गयी थी. शुक्रवार को पहले दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था. पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही फेंके गए थे जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाये थे.

मैच अधिकारियों ने बारिश न रूकने के संभावना को देखते हुए दिन का खेल समाप्त करने का फैसला किया. मैच के दूसरे दिन शनिवार को खेल आधा घंटा पहले शुरू होगा.

मीडिया में आई खबरों के अनुसार बांग्लादेश के फैन टाइगर रॉबी को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दर्शकों द्वारा कथित तौर पर पीटा गया और उसके साथ बदसलूकी की गई, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई.

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है. भारतीय टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है.

अगले टेस्ट से पहले शान्तो की पारी और सलामी जोड़ी की छोटा पलटवार बांग्लादेश के लिए सकारात्मक पहलू है लेकिन कानपुर में भी अगर अधिकतर बल्लेबाज़ ऐसे ही विफल रहे तो बांग्लादेश के लिए वहां भी मुश्किल हालात पैदा हो सकते हैं.