Bharat Express DD Free Dish

India vs Sri Lanka

टीम इंडिया को दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. 207 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम आठ विकेट पर 190 रन ही बना पाई

पुणे के मैदान पर मौजूदा पिच काफी दिलचस्प साबित होने वाली है. या यूं कह लीजिए आज दोनों टीमों को पिच फैक्टर बड़ी चुनौती दे सकता है. इस पिच पर बल्लेबाजों को शुरुआती मौकों पर फायदा मिलता दिख सकता है.

दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले टी-20 मैच में 35 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद साझेदारी की. ये साझेदारी T20 में भारत के छठे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी है.

श्रीलंका के खिलाफ हाई थ्रिलर मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. ये मैच इस कदर फंसा था, मानो हलक में जान अटकी थी.

हुड्डा और अक्षर सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा छठे विकेट की साझेदारी की सूची में एमएस धोनी और यूसुफ पठान से भी आगे निकल गए. जून 2009 में, धोनी और पठान ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए नाबाद 63 रनों की साझेदारी की.

भारतीय क्रिकेट फैंस संजू सैमसन को खूब पसंद करते हैं. बेशक सैमसन ने भारत के लिए अन्य खिलाड़ी के मुकाबले कम मैच खेले हैं, लेकिन फिर भी वो फैंस की पहली पंसद रहे.

भारत और श्रीलंका के बीच अगर टी20 इंटरनेशनल मैचों के हेड टू हेड आंकड़े देखे जाएं तो इसमें भारत का पलड़ा भारी है.

आखिरी बार पृथ्वी भारत के लिए साल 2021 श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. पृथ्वी टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेल चुके हैं.

37 साल के शिखर धवन एक बार फिर टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं. इसका सबसे बड़ा कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका परफॉर्मेंस रहा. बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों में धवन एक भी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे.

भारतीय टीम में बड़े बदलाव की शुरुआत हो चुकी है. साल 2023 में टीम इंडिया को पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है. वनडे और टी-20 होम सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि SKY उपकप्तान बने हैं.