Bharat Express DD Free Dish

indian economy news

IKEA जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन बिक्री शुरू करने वाली है और 62 नए शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी भारत में अपनी वृद्धि के लिए स्थानीय सोर्सिंग पर भी ध्यान दे रही है.

भारत निवेश योजनाओं पर सीईओ के विश्वास के मामले में शीर्ष देशों में शामिल है, जिसमें लगभग 9 में से 10 भारतीय सीईओ देश की आर्थिक प्रगति को लेकर आश्वस्त हैं. भारत वैश्विक सीईओ की निवेश योजनाओं के लिए शीर्ष पांच क्षेत्रों में शामिल है.

केंद्रीय बजट 2025-26 में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे लगभग 85,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. यह क्षेत्र भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में मजबूत स्थिति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिससे राज्य की वैश्विक पहचान को बढ़ावा मिलेगा. इस आयोजन से 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' अभियानों को भी बढ़ावा मिलेगा.

भारत की 81% कंपनियां प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 के समर्थन में हैं, जो कंपनियों को अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहलों को इस योजना के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है. यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई.

QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स के पहले संस्करण में भारत की जॉब मार्केट को भविष्य की सबसे ज्यादा मांग वाली स्किल्स के लिए तैयार बाजारों में से एक बताया गया है.

वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में सिक्योरिटाइजेशन वॉल्यूम ने नई ऊंचाइयां छुईं. निजी बैंकों की भागीदारी ने इसे मजबूती दी, जबकि NBFCs ने भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया.

गैर-खाद्य वस्तुओं पर बढ़ते खर्च और शहरी-ग्रामीण खर्च के अंतर को घटाना इस बात का संकेत है कि भारत के लोग अब अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ अन्य जरूरतों और आराम की चीजों पर भी ध्यान दे रहे हैं. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विकास की संभावना और बढ़ेगी.

Foreign Exchange Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.196 अरब डॉलर बढ़ गया है. विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़कर 595.976 अरब डॉलर हो गया है.