Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

INDIAN HOCKEY TEAM

पेरिस ओलंपिक में मिले 6 पदकों के साथ भारत के ओलंपिक इतिहास में कुल 41 पदक हो गए हैं. इनमें से 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

हॉकी इंडिया लगातार दूसरा पदक जीतकर 1972 के म्यूनिख ओलंपिक के बाद से ऐसा करने वाली पहली भारतीय टीम बन गई.

टोक्यो ओलंपिक ने भारतीय हॉकी की कहानी बदलकर रख दी. उस ओलंपिक में बरसों का सूखा खत्म हुआ था. उससे पहले भारतीय हॉकी टीम के लिए सबसे खराब पल 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में आया था.

भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच को 2-1 से जीत लिया है. यह भारतीय पुरुष हॉकी टीम का लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल है.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को पेरिस ओलंपिक खेलों के दूसरे सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन जर्मनी से 2-3 से हार गई. 44 वर्षों में अपने पहले स्वर्ण पदक की भारत की तलाश का अंत दुखद रहा.

टोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि था. अब, पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी की पुरानी धाक फिर नजर आ रही है.

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह ने हॉकी की पूरी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की बधाई दी. इस खुशी के मौके पर उन्होंने कहा कि अब हमें टीम से गोल्ड की उम्मीद है और यह सपना हमारी हॉकी टीम जरूर पूरा करेगी.

पेरिस ओलंपिक 2024 में 1 अगस्त को भारत के कई खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को भरोसा है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीत सकती है.

1928 से 1956 तक, भारतीय हॉकी टीम के लिए स्वर्णिम काल था. इस काल में भारतीय पुरुष टीम ओलंपिक में अपराजित रही, जिसने लगातार छह स्वर्ण पदक जीते.