इलाहाबाद हाईकोर्ट ने BHU के तीन संविदाकर्मियों के नियमितीकरण पर छह हफ्ते में निर्णय का दिया आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 27 वर्षों से कार्यरत तीन संविदाकर्मियों के नियमितीकरण पर लंबित मामले में छह सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने 2004 के कुलपति आदेश और हालिया दस्तावेजों के आधार पर निर्णय लेने को कहा.





