गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी इरफान सिराज पाडा को मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाडा को मेडिकल आधार पर जमानत देते हुए उसकी उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी है. करीब 18 साल 10 महीने से जेल में बंद पाडा की याचिका पर यह आदेश दिया.







