दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया नगर में ध्वस्तीकरण पर लगाई रोक, अगली सुनवाई अगस्त में
दिल्ली हाई कोर्ट ने जामिया नगर के मुरादी रोड पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा जारी ध्वस्तीकरण नोटिस पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने अगली सुनवाई अगस्त में तय की है, जबकि डीडीए और सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला चल रहा है.





