अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के बाद बोले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस- हमारे बच्चों को मंदिर बहुत पसंद आया
अतिथि पुस्तिका में अपना अनुभव साझा करते हुए, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा, 'इस खूबसूरत जगह पर मेरा और मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन
उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस 13 वर्षों में भारत की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं. इससे पहले 2013 फरवरी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति और बाद में राष्ट्रपति बने जो बाइडन भारत आए थे.





