Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand news

प्रेम कुमार के अध्यक्ष बनजाने के बाद RJD लगातार कटाक्ष मोड पर उतर आई है. RJD ने निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार मेंमहाराष्ट्र जैसा हाल हो जाएगा. जिस पर बीजेपी के वरिष्ठ मंत्रियों ने क्या कुछ कहाचलिए आपको सुनवाते है...

बिहार विधान सभा अध्यक्ष के चुनाव में NDA की जीत के बाद बीजेपी की नेताओं ने बड़ा बयान दिया है। सदन पहुंचते ही उन्होंने भारत एक्सप्रेस के संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत की। बता दें कि NDA नेताओं ने कहा कि प्रेम कुमार का स्पीकर बनना NDA की मजबूत एकता और व्यवस्था का संकेत है....

दिसंबर 2025 को बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने शपथ दिलाई और सबसे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली। इस बार सदन की संरचना में बड़ा बदलाव दिखाई देता है—निर्दलीय विधायक नहीं हैं और विपक्ष काफी कमजोर हुआ है। एनडीए 202 सीटों के साथ मजबूत बहुमत में है। 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों को संबोधित करेंगे, जिसमें सरकार की नीतियों और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा पेश की जाएगी। यह सत्र बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

बिहार सरकार ने सचिवालय सेवा के 855 अधिकारियों को उच्च पद देने का बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले सचिवालय सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर प्रोन्नति की मांग रखी थी। संघ ने सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया है

झारखंड में पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी छात्रवृत्ति, वृद्धा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लेकर छात्रों और आम जनता में गहरी नाराज़गी है। इन्हीं मुद्दों पर झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि योजनाओं में देरी के लिए केंद्र सरकार की उदासीनता ज़िम्मेदार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द राज्य में रुकी हुई छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं का भुगतान शुरू हो जाएगा। राकेश सिन्हा ने साफ कहा कि कांग्रेस सरकार इन योजनाओं को प्राथमिकता में रखकर छात्रों और लाभुकों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को बड़ा हथियार बनाकर एनडीए सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसी के साथ पार्टी ने 1 दिसंबर को पटना के सदाकत आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेश राम करेंगे जिसमें सभी जिलाध्यक्षों और प्रमुख नेताओं को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

बिहार के गंगा तटीय इलाकों से एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। महावीर कैंसर संस्थान और देश के कई प्रमुख मेडिकल रिसर्च टीमों द्वारा की गई जांच में 40 स्तनपान कराने वाली महिलाओं के दूध के नमूनों में यूरेनियम के अंश पाए गए हैं यह रिपोर्ट अब सरकार को सौंप दी जाएगी

बिहार के डीजीपी के अपराधियों की संपत्ति जब्त करने वाले बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक ही सवाल गूंज रहा है— क्या बिहार में भी अब ‘योगी मॉडल’ लागू होने जा रहा है? जानकारों का कहना है कि बीजेपी अपने अन्य शासित राज्यों की तरह बिहार में भी कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यूपी की तर्ज पर कड़ा मॉडल अपनाने की तैयारी में है। वहीं विपक्ष तंज कस रहा है कि जब बिहार में सुशासन था, तब सैकड़ों कुख्यात अपराधी आखिर किसके संरक्षण में पल-बढ़ रहे थे...

Dumka Family Murder Case: झारखंड के दुमका में घरेलू कलह की वजह से पिता ने अपनी पत्नी और दो मासूमों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.

बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में बीजेपी का दबदबा साफ दिखा, क्योंकि 14 मंत्री बीजेपी से और सिर्फ 8 जेडीयू से शामिल किए गए हैं। दो डिप्टी सीएम बनाकर बीजेपी ने सत्ता संतुलन में अपनी मजबूत भूमिका दर्ज करा दी है। मंत्रिमंडल में संतोष सुमन, दीपक प्रकाश, मंगल पांडेय, श्रेयसी सिंह, लेशी सिंह जैसे नाम विशेष चर्चा में हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है—क्या यह मंत्रिमंडल सीट शेयरिंग का नतीजा है, या बिहार की राजनीति में सत्ता का नया समीकरण तैयार हो रहा है..