Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karan Adani

वाइब्रेंट गुजरात 2026 में अदाणी पोर्ट्स के एमडी करण अदाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और गुजरात मॉडल की सराहना की है. उन्होंने कहा कि कच्छ आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा पावरहाउस बनेगा.

Karan Adani In Telangana: तेलंगाना में अदानी ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदानी ने राज्य के साथ बढ़ती साझेदारी और आने वाले बड़े निवेशों का खुलकर रोडमैप पेश किया.

अदानी ग्रुप ने आंध्र प्रदेश के औद्योगिक व तकनीकी विकास को नई रफ्तार देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के मेगा निवेश की घोषणा की है. विजाग टेक पार्क, ग्रीन-पावर्ड डेटा सेंटर और कई नए प्रोजेक्ट्स से राज्य में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है.

अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ (Adani Ports and SEZ Ltd.) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रुप केरल में बड़ा निवेश करने जा रहा है. इसमें त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की क्षमता सहित अन्य कार्य शामिल हैं.

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड कंपनी ने 1GW क्षमता की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में 100 बिलियन रुपये का निवेश करने और अपशिष्ट ताप पुनर्प्राप्ति प्रणाली (WHRS) से 376 मेगावाट ऊर्जा प्राप्त करने की योजना की घोषणा की है.

करण अडानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अडानी समूह मध्य प्रदेश में हम पहले ही 18,250 करोड़ का निवेश कर 12,000 रोज़गार पैदा कर चुका है..."

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मौजूदगी में करण अदाणी ने कहा कि "सैन फर्नांडो" भारतीय मेरीटाइम इतिहास के एक बड़ी उपलब्धि है.