Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lalu Yadav

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डेहरी में एक सभा को संबोधित करते हुए राजद, लालू परिवार और विपक्षी दलों पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने एनडीए को राज्य के विकास का एकमात्र विकल्प बताया और कार्यकर्ताओं से 80% सीटें जिताने की अपील की.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी में 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की जानकारी दी.

नई कमेटी के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है. RJD अध्यक्ष लालू यादव की कमेटी में 4 उपाध्यक्ष, अब्दुलबारी सिद्दीकी प्रधान महासचिव, सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष के अलावा 12 महासचिव और 10 सचिवों की नियुक्ति की गई.

IRCTC टेंडर घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आरोपी, कोर्ट 5 अगस्त को आरोप तय करने पर सुनाएगा फैसला. CBI ने घोटाले में बेनामी संपत्ति और नियमों की अनदेखी के सबूत पेश किए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के दौरान 7200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. मोतिहारी में हुई रैली में चिराग पासवान, गिरिराज सिंह, ललन सिंह समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी की बिहार के प्रति प्राथमिकता की सराहना की.

तेजप्रताप यादव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं. RJD से निष्कासित होने के बाद वह महुआ में सक्रिय दिख रहे हैं. साथ ही, अनुष्का से उनकी दोबारा मुलाकात भी चर्चा में है.

बिहार चुनावों में लालू प्रसाद यादव के परिवार की बयानबाजी हमेशा सुर्खियों में रहती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को पॉकेटमार कहकर संबोधित किया.

युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बिहार बंद को सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि राज्य को बंद करने की हैसियत किसी की नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर जंगलराज की वापसी का आरोप लगाया और कहा कि जनता करारा जवाब देगी.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन हाल फिलहाल में उनके बयान ने सियासी गलियारों में बवाल मचा रखा है. भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) के संवाददाता ने जब उनसे सवाल किया कि बिहार चुनाव में आप किसका साथ देंगे, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमलोग नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वो बीजेपी के साथ चले गए.

आरजेडी के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव आज सोमवार को अनुष्का यादव के घर पहुंचे. जहां वो करीब 6-7 घंटे रहे. घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने इसे पारिवारिक रिश्ता बताया.