Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Legal news

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में राज्य के मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. वरिष्ठ वकील ऐश्वर्या सिन्हा और एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड केशव रंजन को सुप्रीम कोर्ट के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) नियुक्त किया गया है.

Delhi High Court: दिल्ली में लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदलने की नीति पर हो रही देरी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए 28 सितंबर तक स्पष्ट नीति पेश करने का अंतिम मौका दिया है.

पड़े के बैग खरीद घोटाला मामले में कर्नाटक कैडर की आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंदूरी को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत बरकरार रही है. मामले पर अगली सुनवाई नवंबर में होगी.

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने मैटरनिटी लीव का हवाला देकर 2026 सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिलेक्शन ट्रायल में छूट की मांग को मानने से इनकार कर दिया.

ED Raid: 131 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामानंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स से जुड़े बिहार, दिल्ली और हरियाणा के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद ग्रेटर नोएडा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट डॉ. रवि शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

बच्चों के अपहरण पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है. याचिका में स्पेशल कोर्ट और अवैध संपत्तियों को जब्त करने की मांग की गई है.

टेरर फंडिंग केस में बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली. कोर्ट ने NIA से कड़ी शर्तों पर जमानत को लेकर जवाब मांगा है.

Amit Jani film controversy: 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' फिल्म में अपने पर्सनैलिटी राइट्स और ब्रेसलेट के इस्तेमाल को लेकर सलमान खान दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे हैं. कोर्ट ने निर्माता अमित जानी से दो हफ्ते में जवाब तलब करते हुए सुनवाई 30 सितंबर तक स्थगित कर दी है.

Supreme Court Petition: 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी गैंगस्टर अबु सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने उसकी समय से पहले रिहाई की मांग को खारिज करते हुए साफ किया है कि उसकी 25 साल की सजा 2030 में ही पूरी होगी.

Latest