Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LoP Rahul Gandhi

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरना दे रहे उनके माता-पिता से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिले.

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट का मुद्दा उठाया. छात्रों ने हिरासत, पिटाई और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए.

'चौकीदार चोर है' टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है.

Pakistan Toolkit: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फेक न्यूज और भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप लगे हैं.

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. वहीं, दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान वकीलों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी शीर्ष अदालत में उठाया गया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है.

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज हो गया है. राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट मार्च की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मंडी हाउस पर रोक दिया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा और सिविल सोसाइटी सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे. इस दौरान मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर CEC के इस्तीफे की मांग की जाएगी.

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई से विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी.

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी SIR को लेकर विपक्ष का गुस्सा मंगलवार 6 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े हंगामे में बदल गया.