Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक तस्वीर. इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं.

Rahul Gandhi Neha Bora Viral Photo Fact Check AI Generated Image

सोशल मीडिया पर किसी की भी तस्वीर, वीडियो और बयानों का सिलसिला हर वक्त जारी रहता है. इसमें केवल आम लोग ही नहीं बल्कि इसमें नेता, सीलेब्रीटी सभी शामिल होते है. इन दिनों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं.

क्या किया जा रहा था दावा?

दरअसल, हाल ही में मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसमें AISA नेता नेहा बोरा और राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया था. इसी राजनीतिक हलचल के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल होने लगी.

इस तस्वीर में दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं. इससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

…पर सच्चाई कुछ और

जब इस वायरल तस्वीर की बारीकी से जांच की गई, तो इसमें कई तकनीकी खामियां और अजीब सी कमियां नजर आईं, जैसे राहुल गांधी के चेहरे का बनावट और नेहा बोरा के कंधे पर रखा हुआ हाथ. यहीं से तस्वीर के फर्जी होने का शक गहरा गया. इसके बाद सच्चाई का पता लगाने के लिए इस तस्वीर को AI कंटेंट की पहचान करने वाले प्रमुख टूल्स पर स्कैन किया गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि सभी टूल्स ने इस तस्वीर के AI से जनरेट होने की 99 प्रतिशत से ज्यादा संभावना जताई.

जांच को और पुख्ता करने के लिए इसे OpenAI के वेरिफिकेशन टूल से भी परखा गया, जहां इसकी पुष्टि हो गई कि यह तस्वीर OpenAI के टूल्स का उपयोग करके बनाई गई है. तकनीकी रूप से जांच करने पर इसमें ‘SynthID’ वॉटरमार्क भी मिला, जो यह साबित करने के लिए काफी था कि इसे किसी इंसान ने नहीं बल्कि कंप्यूटर एल्गोरिदम यानी AI ने तैयार किया है.

इससे तो यह साफ है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर तस्वीर, हर वीडियो सच हो यह जरूरी नहीं है. वायरल हो रही राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर पूरी तरह से एआई द्वारा बनाई गई, जिसे भ्रामक रूप से फैलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital