Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025 में नारी शक्ति ने अखाड़ों में दिखाई रुचि और बड़ी संख्या में महिलाएं संन्यास दीक्षा लेंगी. श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े में अकेले 200 से अधिक महिलाओं की संन्यास होगी दीक्षा .

गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड के सुपरस्टार रवि किशन ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया और उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की भी सराहना की.

महाकुंभ में कौशल विकास मिशन ने विशेष प्रदर्शनी लगाई, जिसका उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभा और कौशल को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना और उत्तर प्रदेश को प्रमुख सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करना है.

आप भी "अपने अपने राम" संगीतमय रामकथा सुनना चाहते हैं तो कवि कुमार विश्वास 18 जनवरी से दो शहरों में अपनी प्रस्तुति देंगे. उनके द्वारा गाई जाने वाली कथा भगवान राम के आदर्शों और जीवन को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है.

महाकुंभ के आयोजन से प्रयागराज के व्यापार और अर्थव्यवस्था में भारी बढ़ोतरी हुई है. होटल पर्यटन इंडस्ट्री हो या खान-पान के सामान, ऊनी कपड़े, कम्बल, रजाई, गद्दों के साथ इलेक्ट्रॉनिक समानों की बिक्री में भी 30 से 40% की वृद्धि हुई है.

महाकुंभ में 6 दिनों के अंदर 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु, कल्पवासी और पूज्य साधु संतों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा ली है. योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से भी ज्यादा लोग आएंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश .

अडानी ग्रुप ISCON के साथ मिलकर महाकुंभ मेला के इतिहास में सबसे बड़े स्तर पर भोजन वितरण का कार्यक्रम चला रहा है.

एनबीटी रीडिंग लाउंज विभिन्न शैलियों में लगभग 1000 शीर्षक प्रदान करता है, जो विविध लेखकों द्वारा लिखे गए हैं.

गंगा पंडाल में आयोजित "संस्कृति का संगम" कार्यक्रम में शंकर महादेवन ने "चलो कुंभ चले" गीत से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया. कैलाश खेर, हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति जैसे दिग्गज कलाकार अब 24 फरवरी तक सुरों की गंगा बहाएंगे.