Prayagraj Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं के लिए मेला स्थल पर 24 घंटे चिकित्सा सेवा, 6 हजार बेड लगे, 100 शैय्या युक्त अस्पताल भी तैयार— डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेड स्थल पर स्थापित किए गए 100 शैय्या अस्पताल में सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, गाइनोकोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग भी विशेषज्ञ रहेंगे.
तीर्थराज प्रयाग, कुंभ की तैयारियां शानदार | आपात सेवा तैयार, महाकुंभ होगा जानदार
Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में कुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पूरा शहर कुंभमय हो गया है.
महाकुंभ 2025 : यूपी के मंत्रियों ने ओडिशा के CM को दिया न्योता
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले 'महाकुंभ 2025' में शामिल होने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया.
NGT ने गंगा में सीवेज बहाने को लेकर यूपी सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा, महाकुंभ में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर जताई चिंता
एनजीटी की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि वाराणसी और प्रयागराज दो ऐसी जगह है, जहां देशभर के तीर्थयात्री आते है. कम से कम इन दो जगहों के गंगा जल की शुद्धता को लेकर कार्य करिए.
महाकुंभ: उत्तर प्रदेश में जुड़ा एक और जिला, जानें कब तक बना रहेगा
उत्तर प्रदेश में अब 75 नहीं, बल्कि 76 जिले होंगे. इस संबंध में प्रयागराज जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई. नए जिले का नाम महाकुंभ मेला होगा.
Mahakumbh 2025: कुंभ मेले में जाने वाले साधु-संतों के लिए टोल टैक्स फ्री हो — किस महंत ने उठाई ये मांग?
प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है. महंत बालक दास ने कहा कि इसमें करोड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए और निशुल्क यात्रा करवाई जाए. साथ ही, साधु-संतों का टोल टैक्स भी माफ किया जाए.
महाकुंभ मेला 2025: रेलवे चलाएगा 1,225 विशेष ट्रेनें, यात्रियों के लिए बढ़ाई गईं सुविधाएं
अगले साल प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला के दौरान रेलवे 1,225 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा, जिसमें छोटी और लंबी दूरी की दोनों तरह की सेवाएं शामिल हैं. यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे 933.62 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी चला रहा है.
तकनीक के जरिए महाकुंभ पर रखी जाएगी नजर, AI Camera, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म FB और X भी करेंगे मदद
महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार इतने व्यापक स्तर पर महाआयोजन का डिजिटलाइजेशन कर रही है. यहां एआई की मदद से ऐसे कैमरे लगाए जा रहे हैं.
महाकुंभ 2025 के दौरान कोई भी श्रद्धालु नहीं सोएगा भूखा, मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी योगी सरकार
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 के दौरान यहां आने वाला कोई भी श्रद्धालु, कल्पवासी भूखे पेट नहीं सोएगा. श्रद्धालुओं को मुफ्त राशन की सुविधा का भी लाभ मिलेगा.
एयर रूट से महाकुंभ आने वाले पर्यटकों को प्रयागराज में दिखेगी आधुनिकता के साथ पौराणिकता की झलक
Prayagraj Kumbh 2025: महाकुंभ को दिव्य स्वरूप देने के लिए कुंभ नगरी के कोने-कोने में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों की स्थापना की जा रही है. शहर की सड़क, चौराहे और शहर की प्रमुख दीवारें सज संवर रही हैं.







